---Advertisement---

सलूजा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बरी

---Advertisement---

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामला

गुना। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के बहुचर्चित मामले में गुना के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा को हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में पूरी तरह असफल रहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए कोई फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था या दस्तावेजों की कूट रचना (फर्जीवाड़ा) कराई थी।
गुना विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र सिंह सलूजा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया था। उन्होंने सांसी समुदाय का जाति प्रमाण पत्र लगाकर आरक्षण का लाभ लिया और चुनाव जीतकर विधायक बने थे। चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी जाति पर सवाल उठाए गए और आरोप लगाया गया कि वे सामान्य वर्ग से हैं। अगस्त 2011 में जांच के बाद उनका जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया था। जाति प्रमाण पत्र रद्द होने के खिलाफ सलूजा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जो 2012 में खारिज हो गई थी। इसके बाद 2013 में उनकी रिव्यू पिटीशन भी खारिज कर दी गई, हालांकि तब तक वे अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके थे। मामले में नया मोड़ तब आया जब 2016 में तत्कालीन पार्षद वंदना मांडरे ने जनहित याचिका दायर कर मांग की कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर विधायक बनने के कारण उन्हें पेंशन व अन्य लाभ न दिए जाएं। हाईकोर्ट ने इस याचिका को द्वेषपूर्ण मानते हुए 2017 में खारिज कर दिया था और याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। अब लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका: डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस पर जमाया कब्जा, रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार

मृदुभाषी मॉर्निंग बुलेटिन| 4 नवंबर 2026

सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: सार्वजनिक जगहों पर अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते संगठन, प्रदर्शन स्थलों के लिए भी तय हो समय-सीमा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,225 अंक उछलकर 76,917.85 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23,810.85 पर पहुंचा।

Stock Market: सेंसेक्स 1,225 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार; लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी, जानिए 6 बड़े कारण

मुख्यमंत्री मोहन यादव का नए DSP को संदेश, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं।

MP Police: रील बनाने में नहीं, जनता की समस्याएं सुलझाने में लगाएं समय; CM मोहन यादव ने नए DSP को दी नसीहत

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 नए सैटेलाइट टाउन और धान पंजीयन की तारीख बढ़ी।

MP Cabinet Decisions: मध्यप्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ी; 2 हजार नीलगाय-हिरण होंगे शिफ्ट

Leave a comment