---Advertisement---

पासपोर्ट में पिता का नाम ही नहीं! सौरव दास को लंदन जाने से रोका, केंद्र ने हाईकोर्ट में बताई दस्तावेजों की गड़बड़ी

“पासपोर्ट में पिता का नाम ही नहीं!
---Advertisement---

पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली मिलने पर उठे सवाल, जन्मस्थान, पढ़ाई और पते की जानकारी में भी अंतर; केंद्र ने कहा- नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर, 30 नवंबर तक जवाब देने का मौका

मृदुभाषी डेस्क, नई दिल्ली। पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज में अगर पिता के नाम का कॉलम ही खाली हो तो सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही मामला कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास से जुड़ा सामने आया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, शिक्षा और पते से संबंधित जानकारियों में भी विसंगतियां मिली हैं। सरकार ने कहा कि इन गड़बड़ियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है। इसी मामले में उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है, जिसके चलते फिलहाल वे विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।

यह मामला तब चर्चा में आया, जब 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया। उन्हें ब्रिटेन में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था। विदेश यात्रा रोके जाने के बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस फैसले को चुनौती दी।

सौरव दास को लंदन जाने से रोका

पासपोर्ट में पिता का नाम खाली, दूसरे विवरणों में भी अंतर

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सौरव दास के दस्तावेजों में मिली विसंगतियों का उल्लेख किया। सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते से जुड़ी जानकारियों में भी अंतर पाया गया है।

केंद्र ने अदालत को बताया कि ये विसंगतियां केवल दस्तावेजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका असर उनकी नागरिकता से जुड़े पहलुओं पर भी पड़ सकता है। इसी वजह से उनके मामले में कार्रवाई की गई है।

एयरपोर्ट पर रोका तो हाईकोर्ट पहुंचे सौरव

सौरव दास को 23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में बैठने से रोक दिया गया था। उनके मुताबिक, रात करीब एक बजे की फ्लाइट से उन्हें ब्रिटेन रवाना होना था, लेकिन इमिग्रेशन काउंटर पर अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद 24 नवंबर को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विदेश यात्रा पर रोक लगाने के फैसले को चुनौती दी।

वकील बोले- पहले नहीं दी गई नोटिस की जानकारी

सुनवाई के दौरान सौरव दास की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल को लुकआउट नोटिस जारी होने या विदेश यात्रा पर रोक लगाने के संबंध में पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही नोटिस के बारे में बताया गया।

वकील ने अदालत से लुकआउट नोटिस जारी करने की वजह बताने और उसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि नोटिस की कॉपी साझा नहीं की जा सकती। हालांकि, अब सौरव को इसकी जानकारी है और वे इसे अदालत में चुनौती दे सकते हैं।

केंद्र बोला- पासपोर्ट रद्द नहीं किया, 30 नवंबर तक जवाब दें

केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि 23 नवंबर को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर सौरव दास को नोटिस भेजा गया था। इसके चार मिनट बाद उन्हें विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई।

सरकार के मुताबिक, पासपोर्ट में मिली विसंगतियों पर जवाब देने के लिए उन्हें 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया है, बल्कि फिलहाल केवल विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई है।

सौरव ने लगाया पासपोर्ट लीक होने का आरोप

इस पूरे विवाद के बीच सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक कुछ सोशल मीडिया हैंडल की ओर से उनका पासपोर्ट लीक किया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि नागरिकों के पासपोर्ट की निजी जानकारी इस तरह सार्वजनिक होना कितना उचित है और क्या विदेश मंत्रालय इस मामले में जवाब देगा। उन्होंने इसे निजता से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

ऑक्सफोर्ड यूनियन में एक दिसंबर को होना है कार्यक्रम

सौरव दास ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर बताया था कि उन्हें ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर चर्चा के लिए ब्रिटेन आमंत्रित किया गया था। उनके अनुसार, ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और एडिनबरा से भी इस विषय पर चर्चा के निमंत्रण मिले थे।

आधिकारिक कार्यक्रम सूची के मुताबिक, एक दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में पैनल चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें सौरव को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि, ऑक्सफोर्ड यूनियन एक स्वतंत्र डिबेटिंग सोसाइटी है, यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है।

फिलहाल इस मामले में सबकी नजर 30 नवंबर तक सौरव दास की ओर से दिए जाने वाले जवाब और हाईकोर्ट में होने वाली आगे की सुनवाई पर है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पैकेट वाले खाने पर लगेगा लाल चेतावनी लेबल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पैकेट वाले खाने पर लगेगा लाल चेतावनी लेबल, ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले प्रोडक्ट्स की होगी अलग पहचान

आनंद मोहन सिंह और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ी खबर

आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: जी. कृष्णैया हत्याकांड में रिहाई रद्द, एक महीने के भीतर करना होगा आत्मसमर्पण

केजरीवाल की रैली से पहले बड़ा हादसा।

मोगा में केजरीवाल की महारैली से पहले बड़ा हादसा! अचानक फटी कॉफी मशीन, सिर पर टुकड़ा लगने से कर्मचारी गंभीर; 2027 चुनाव अभियान का होगा आगाज

मृदुभाषी DAY PREVIEW

मृदुभाषी DAY PREVIEW| 26 नवंबर 2026

ट्रंप प्रशासन का भारत सहित सात देशों पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव।

ट्रंप का भारत पर नया टैरिफ वार! अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों पर लग सकता है 25% तक अतिरिक्त शुल्क, 7 देशों पर निशाना

यूरिया

यूरिया के लिए विदेशों पर निर्भरता होगी कम! सरकार का 54 हजार करोड़ का बड़ा दांव, देश में लगेंगे 6 नए आधुनिक खाद कारखाने

Leave a comment