...
मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asian Games 2026: भारत के लिए अहम Day-7, शूटिंग से कबड्डी तक पदकों की बड़ी उम्मीद

---Advertisement---

स्पोर्ट्स डेस्क: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय दल के लिए बेहद अहम है। Day-7 पर शूटिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, टेबल टेनिस, स्क्वैश और वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान में हैं। Day-6 की समाप्ति तक भारत 1 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य सहित 17 पदकों के साथ 15वें स्थान पर था। 

शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में कमलजीत, सुरुचि और इंदर सिंह पर नजरें हैं।

कबड्डी में भी भारत के लिए पदक की मजबूत उम्मीद है। पुरुष टीम का सेमीफाइनल थाईलैंड और महिला टीम का मुकाबला नेपाल से निर्धारित है। इसके अलावा महिला शॉट पुट, वेटलिफ्टिंग और स्क्वैश में भी भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक तालिका में देश की स्थिति मजबूत करने का मौका है। 

Join WhatsApp

Join Now
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.