बांग्लादेश को 3-0 से हराया; भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ी उपलब्धि।

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए AFC U-20 Asian Cup के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
भारत ने निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने करीब 20 साल बाद प्रतियोगिता के मुख्य दौर में जगह बनाई है।
यह उपलब्धि भारतीय युवा फुटबॉल के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है और आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लिए नई प्रतिभाओं के उभरने की उम्मीद बढ़ी है।
।






