कन्नौद। कन्नौद में युवक कांग्रेस के आह्वान पर बढ़ती हुई महंगाई को रोक लगाने के लिए व बेरोजगारी की समस्या से निदान को लेकर शव यात्रा निकाल कर युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
बतादें कि सोयाबीन की फसल का सर्वे कराकर। बीमा राशि किसानों को प्रदान करने को लेकर नगर परिषद चौराहे से एसडीएम कार्यालय कन्नौद पहुंचे। इस प्रदर्शन में गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कर महंगाई के एप्रिन पहनकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें राम नाम सत्य है मोदी बड़ा मस्त है के नारे लगाए गए। एवम राष्ट्रपति महोदय व राज्यपाल के नाम तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पानीका को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मनोज होलानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, ओम पटेल जनपद पंचायत अध्यक्ष, अशोक पटेल जिला कांग्रेश अध्यक्ष, सादिक खान, सुनील वर्मा, अकरम खान, संतोष पंडा, आशीष वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद थे।
मृदुभाषी के लिए कन्नौद से संवाददाता भरत शर्मा की रिपोर्ट