Mradhubhashi
Search
Close this search box.

युवा कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। शहर में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विक्रांत भूरिया के साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल व्यापम में हो रही गड़बड़ी को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीईबी का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई।

मौके पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रांत भूरिया समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए पुलिस वैन में ले जाते हुए वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मृदुभाषी प्रदेश के लिए मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट