Yediyurappa: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कर्नाटक में जारी सियासी उठापटक के बीच वह आज नई दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि यह बिल्कुल सच नहीं है।
कर्नाटक में बगावत
भाजपा के कुछ विधायकों के बागी तेवर को लेकर कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकले चल रही है। दरअसल, कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के ही नेता मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। केंद्र सरकार ती चेतावनी के बावजूद इन नेताओं के बगावती सुर बुलंद हैं। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व उनसे इस्तीफा लेने पर विचार कर रहा है।
दे सकते हैं इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने केंद्रीय नेतृत्व से कुछ शर्तों के साथ इस्तीफे की पेशकश की है। बताया जा रहा है इसके पीछे उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है, लेकिन वो अपने बेटों को मंत्रीपद चाहते हैं।