Mradhubhashi
Search
Close this search box.

WTC Final 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया में हुए 106 मुकाबले, जानें किसने किसको कितनी बार दी शिकस्त

WTC Final 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया में हुए 106 मुकाबले, जानें किसने किसको कितनी बार दी शिकस्त

WTC Final 2023: आज से शुरू हो रहा खिताबी जंग

IND vs AUS In Test 2023 : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप आज से शुरू हो रहा है। महीनों का इंतजार समाप्त होने वाला है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के अलावा इस जगत के लोग भी उत्सुक हैं। बता दें दोनों टीमों के बीच कुल 106 टेस्ट मैच खेले गए हैं। पहला टेस्ट 1947 में खेला गया था।

IND vs AUS Test 2023 : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC ट्रॉफी) का खिताब जीतने के लिए आज यानी 7 जून 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर उतरेगी। लंदन के ओवल में दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। इसी साल फरवरी-मार्च में दोनों टीमों ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली थी। इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 106 टेस्ट मैचों में किसका पलड़ा भारी रहा है, यह हम बताते हैं।

WTC Final 2023
WTC Final 2023

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट हेड-टू-हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 106 टेस्ट मैच हुए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। कंगारू टीम ने 44 बार जीत दर्ज की है। जबिक भारतीय टीम ने 32 मैच जीते हैं। दोनों में 29 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। एक मैच टाई रहा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में हुआ था। इसी साल फरवरी-मार्च में दोनों टीमों में चार टेस्ट मैच खेले गए थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वैसे यह सीरीज भारत में खेली गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज़्यादा 3630 रन बनाए हैं। कंगारू टीम के खिलाफ 55 की औसत से बल्लेबाज़ी की है। उनका हाई स्कोर नाबाद 241 रन है। तेंदुलकर ने 11 शतक जड़े हैं। वहीं, मौजूदा खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज़्यादा 2033 रन बनाए हैं। विराट कोहली 1979 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पुजारा ने 5 और कोहली ने 8 शतक जड़े हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट