Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में किया नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

भोपाल। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राजधानी भोपाल में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन कांग्रेस द्वारा किया गया।

शहर के रोशनपुरा चौराहे स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पहुंचकर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरु की वेशभूषा में पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चे पूरे समय आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस के जन जागरण अभियान की शुरुआत हुई जहां कांग्रेसी पंडित जवाहरलाल नेहरू की टोपी पहनकर रोशनपुरा से कांग्रेस दफ्तर तक रैली की शक्ल में पहुंचे।

माल्यार्पण के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र संग्राम के मुख्य योद्धा पंडित जवाहरलाल नेहरु का आज जन्मदिन है। आज से कांग्रेस 2 अभियानों की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जन जागरण अभियान की भी शुरुआत होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस कमेटी लोगो को जागरूक करने का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट