Mradhubhashi
Search
Close this search box.

थांदला के कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

थांदला। भारतीय जनता पार्टी भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है। भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है। आज का दिन थांदला विकासखंड के लिये यादगार दिन साबित हुआ। आज रुंडीपाड़ा बड़ा जुलवानिया पंचायत क्षेत्र से 150 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया वजह कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रो में कोई कार्य नही किया पानी, बिजली, डीपी, सड़क के लिये आज भी ग्रामीणजन मशक्कत कर रहे है। ग्राम के वृद्धजन, युवा पिछले काफी समय से नाराज़ चल रहे थे।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने संघर्षशील कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और संघर्ष के बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है।

पार्टी के सिद्धांतों, कार्यों और नीतियों को हरेक परिवार तक लेकर जाना है

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने पार्टी के सिद्धांतों, कार्यों और नीतियों को हरेक परिवार तक लेकर जाना है और सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति को ध्यान में रखकर काम करना है।हमारे पार्टी के नेता और पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी नेतृत्व क्षमता से विश्व को मंत्रमुग्ध कर रखा है।जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी नित नई ऊंचाई छू रही है।

भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री एवम वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में कहा कि भाजपा अपनी राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश व प्रदेश में सुशासन देने वाली सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। आप ने समस्त कार्यकर्ता का आभार माना एवं परिवार में जुड़ने पर धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि हर परिस्थिति में भाजपा आप के साथ है ।

आज का दिन भाजपा के लिये खुशी का दिन है।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि आज का दिन भाजपा के लिये खुशी का दिन है। परिवार में 150 सदस्यों के आगमन से संगठित परिवार को और ऊर्जा मिलेगी भाजपा में सभी का स्वागत है। देशहित, नगरहित,ग्रामहित में देश की सर्वोच्च पार्टी से जुड़कर कार्य करने का एक सुखद संयोग मिला है पुनः सभी का स्वागत।

भाजपा के लिए राजनीति सेवा का एक माध्यम है।

कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार पार्टी के लक्ष्य को साकार कर गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिकों, वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ बहुत से षड्यंत्र हुए, पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लंबे संघर्ष के बाद पार्टी ने गौरवशाली इतिहास रचा है। भाजपा के लिए राजनीतिक सत्ता का सुख भोगने का साधन नहीं है बल्कि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का एक माध्यम है, आप ने समस्त कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भाजपा आप के साथ है। आप के हर दुःख दर्द में हम सभी आप के साथ है।

प्रदेश व जिले में पार्टी सकारात्मक काम कर रही है

कार्यक्रम में अजजा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ भाजपा का मूल मंत्र है और इसका मिशन देश और उसके विकास के लिए काम करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘राष्ट्र पहले’ की भावना के साथ पार्टी को मजबूत करने और उसे विस्तार देने के काम में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा का मिशन सत्ता पाना नहीं, बल्कि देश और उसके विकास के लिए काम करना बताया कि पार्टी का मिशन सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश की सेवा करना और उसे समृद्ध बनाना है। उनके मुताबिक सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास पार्टी का मूल मंत्र है और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश व जिले में पार्टी सकारात्मक काम कर रही है।

कार्यक्रम में समस्त पंचायतों के सरपंच महोदय, उप सरपंच ग्रामीण क्षेत्रो से आये कार्यकर्ता गण, मोहन भाई, सुनीलजी, कमलेश संतोष, मांगू, भरत कटारा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक़म का संचालन मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने किया एवम आभार नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने माना।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट