इंदौर। इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक घर में जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मामला संदिग्ध होने से कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
अपने ही घर में महिला की जाली हुई लाश, जला हुआ चेहरा पिता और पुत्र पर हत्या का शक, न जाने ऐसे कितने ही सवाल पुलिस के सामने है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया। महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भेजा। मृतक महिला का पति फरार है। मृतक महिला के बेटे को भी अपने पीता पर शक है।
अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का खुलासा हो सकेगा कि उसकी हत्या की गई है या महिला ने खुद अपने आप को जलाया है।
इंदौर से मृदुभाषी के लिए चंकी बाजपेई की रिपोर्ट।