Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

South Africa: अभी कुछ समय पहले एक मोरक्को की रहने वाली महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म देकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। दुनिया कुदरत के इस करिश्में पर काफी हैरान थी। इस बात को ज्यादा समय नहीं बीता था कि दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली एक महिला ने एक और करिश्मा किया और एक साथ दस बच्चों को जन्म दिया है।

सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया

वर्तमान समय में एक साथ तीन से चार बच्चे होना भी किसी अजूबे से कम नहीं होता है, लेकिन यदि कोई महिला 10 बच्चे को एक साथ जन्म दे तो यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। ऐसा ही हैरतअंगेज कर देने वाला कारनामा दक्षिण अफ्रीका में हुआ है, जहां एक महिला ने एक साथ दस बच्चों को जन्म दिया है। 37 साल की गोसियामी धमारा सिटहोल नाम की महिला ने एक साथ दस बच्चों को जन्म देकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। महिला की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है, जहां उसने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है।

6 बच्चों के गर्भ में होने का था अंदाजा

महिला की डिलीवरी 7 जून को हुई। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर को इससे पहले 6 बच्चे महिला के गर्भ में होने का अंदाजा था, जबकि महिला के पति को आठ बच्चों के जन्म लेने की उम्मीद थी, लेकिन महिला को इन दोनों की उम्मीद से कहीं ज्यादा बच्चे मिल गए। दंपति अपने घर में 10 बच्चों की किलकारियां गूंजने से काफी खुश है। इससे पहले मोरक्को की रहने वाली हलीमा सीसी नाम की महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब एक महीने बाद ही ये रिकॉर्ड टूट गया है, क्योंकि सिटहोल ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है।

मां और बच्चे हैं स्वस्थ

डॉक्टरों ने भी महिला के ऑपरेशन के दौरान काफी ऐहतियात बरती। अफ्रीकी मीडिया के अनुसार सिटहोल और उसके बच्चे स्वस्थ हैं और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। वहीं सिटहोल ने बताया कि वो प्रेगनेंसी के दौरान काफी बीमार हो गई थीं और उनके लिए वो समय काफी मुश्किल था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट