भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगे। उनकी होने वाले पत्नी का नाम बुलबुल साहा है। बुलबुल की उम्र 38 साल है यानी वह अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं।
अरुण लाल ने पहली शादी रीना से की थी। दोनों ने आपसी सहमति से ही तलाक लिया है। सूत्रों की मानें तो रीना काफी समय से बीमार चल रही हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना से आपसी सहमति के बाद तलाक ले लिया है। अपनी पत्नी की बीमारी के चलते लाल काफी समय से उसके साथ रह रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे। उनकी मर्जी से ही अरुण दूसरी शादी करने जा रहे हैं।
अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही एंगेजमेंट की, जबकि रिलेशनशिप काफी समय से हैं। रिपोर्ट के अनुसार अरुण लाल ने कुछ समय पहले 38 वर्षीय बुलबुल से सगाई की थी और दोनों अगले महीने इस संबंध को आधिकारिक बना देंगे। बताया जा रहा है कि अरुण लाल लंबे वक्त से बुलबुल को जानते हैं। बुलबुल साहा एक स्कूल टीचर हैं।
दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। कोलकाता के होटल पीयरलेस इन में दो मई को अरुण लाल और बुलबुल की शादी होगी। शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। उनके कुछ साथी खिलाड़ी, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अधिकारी और उनके करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे।
अरुण लाल अपनी दोस्त बुलबुल साहा से करेंगे शादी