Mradhubhashi
Search
Close this search box.

यूपी का चुनावी सर्वे, किसके सिर बंधेगा ताज और कौन मारेगा बाजी, जानिए सब कुछ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव पूर्व के सर्वे तमाम विरोध और असंतोष के बावजूद सत्ता में योगी सरकार की वापसी के संकेत दे रहे हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी अपने दम पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। बसपा के हालत ठीक नहीं दिखाई दे रहे हैं वहीं कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही है।

भगवा राज का वापसी

किसान आंदोलन की आग और लखीमपुर के बवाल के बावजूद योगी सरकार का उत्तर प्रदेश में भगवा राज कायम रह सकता है। एबीपी न्यूज सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश फिर से भाजपा की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोग एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भरोसा जता सकते हैं। लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि लखीमपुर खीरी कांड से भाजपा की छवि को नुकसान हुआ है।

भाजपा का राज रहेगा बरकरार

सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 41 फीसदी वोट के साथ 241 से 249 सीटें, समाजवादी पार्टी के खाते में 32 फीसदी के साथ 30 से 138 सीटें, बहुजन समाज पार्टी को 15 फीसदी वोट के साथ 15 से 19 सीटें और कांग्रस को 6 फीसदी वोट के साथ 3 से 7 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं।

सीएम योगी पहली पसंद

पसंदीदा मुख्यमंत्री की यदि बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 41 फीसदी के साथ लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। योगी आदित्यनाथ के बाद लोगों की दूसरी पसंद अखिलेश यादव है अखिलेश को 31 फीसदी लोग पसंद करते हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए मायावती सिर्फ 17 फीसदी लोगों की पसंद हैं। प्रियंका गांधी को 4 और जयंत चौधरी को सिर्फ 2 फीसदी लोग उत्तर प्रदेश का सीएम देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट