Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Weekly Rashifal (29 May-04 June) : जानिये इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके तारे ? पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

rashifal

Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस राशिफल की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र के आधार पर बताया जाता है।

Rashifal: सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल Rashifal को देखकर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में सफल होंगे। देखिये आज का राशिफल

मेष
यह सप्ताह शुभता और सफलता को लिए है। अपने परिश्रम और भाग्य से उन्नति करने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा गुडलक लिए हुए है। समय आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए नई संभावनाएं बनेंगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं तो अप्रत्याशित सफलता भी मिल सकती है।

वृष
सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में संभलकर चलना होगा। घर और बाहर सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहन द्वारा लिए गये फैसले में पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान करेंगे। वाहन, भवन,नवीन भूमि आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे तो यह कामना पूरी हो सकती है।

मिथुन
यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। बाजार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में थोड़ा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ेगी।

कर्क
इस सप्ताह हर जगह सिक्का बोलता नजर आएगा। लोग आपके बुद्धि की तारीफ करेंगे। मित्रों की ओर से विशेष सुख और सहयोग आदि प्राप्त होने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर उनके बॉस पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। काम-काज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लंबे समय से मकान या वाहन लेने की सोच रहे थे तो यह कामना पूरी हो सकती है।

सिंह
यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। अचानक से कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरक्त काम करना पड़ सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अधिक संतोष जनक नहीं रहेगा। मनचाही सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी।

कन्या
यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। कामकाज सामान्य गति से चलते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के मध्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सगे-संबंधियों की ओर से विशेष लाभ की संभावना कम रहेगी। मित्रों और स्वजनों का सहयोग न मिलने से मन दुखी रहेगा। वाणी और भाषा पर नियंत्रण रखते हुए सभी को मिलाजुलकर काम करने का प्रयास करना चाहिए।

तुला
यह सप्ताह सुख-समृद्धि को लिए हुए है। करियर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलना प्रारंभ होगी। लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे तो यह कामना पूरी हो सकती है। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजें के क्रय से घर में खुशियों का महाैल बना रहेगा।

वृश्चिक
यह सप्ताह शुभ फल प्रदान वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है तो विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति आएगी। बुद्धिबल एवं परिश्रम की बदौलत करियर-कारोबार को आगे ले जाने में कामयाब होंगे।

धनु
यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। जीवन में आगे बढ़ने और लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आलस्य और चीजों को आगे टालने की प्रवृत्ति नुकसानदाय साबित हो सकता है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने पर कामयाब हो जाते हैं तो सफल होते हुए नजर आएंगे। अनावश्यक तर्क-वितर्क वाली स्थिति से बचना चाहिए।

मकर
यह सप्ताह सामान्य से कुछ ज्यादा ही लाभप्रद है। कामकाज को निपटाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं या फिर विदेश में

करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

कुंभ
इस सप्ताह को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। करियर और कारोबार को लेकर बहुत सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह मिश्रित फलयुक्त रहेगा। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। घर की मरम्मत और खरीददारी पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

मीन
यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। कार्य कुशलता से अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए भविष्य में लाभ का कारण बनेगी। आपकी करियर-कारोबार में वृद्धि होगी।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट