Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Weather Updates: मार्च में मई जैसी झुलसाने वाली गर्मी, जाने देश में गर्मी के हाल

नई दिल्ली। इस साल मार्च महीने से ही झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। सूरज की तेज तपन लोगों को चुभने लगी है। मार्च महीने में दिल्ली में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। आने वाले समय में इसके ओर बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में 40 के पार निकला पारा

मार्च महीने में तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। उधर राजस्थान और ओडिशा में गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा मार्च में ही 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में भी तेज गर्मी महसूस होने लगी है। दिल्ली में दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रविवार को बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा।

राजस्थान में सूरज के तीखे तेवर

राजस्थान में गर्मी झुलसाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक चूरू, भरतपुर, करौली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। विभाग ने कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। चूरू 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। उसके बाद भरतपुर-करौली में 43.1-43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

हिमाचल में बर्फाबारी का दौर

वहीं हिमाचल में इसके विपरीत लाहौल घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लाहौल घाटी में पिछले 24 घंटे से बर्फबारी का दौर जारी है। ओडिशा में सोमवार को करीब13 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। टिटलागढ़ में सर्वाधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट