Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Weather Update: उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Weather Update: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। तापमान में गिरावट कि वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए और कहीं पर बारिश भी हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से लेकर राजस्थान तक कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बिहार के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो रही है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, गुजरात में शीतलहर जारी है।

बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी जारी है। पिछले 7 दिनों लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सड़कें बर्फ से पटी हुई है, जिसका असर आवागमन पर हो रहा है। इन इलाकों में सड़कों से बर्फ साफ करने का काम लगातार जारी है, लेकिन बारिश और बर्फबारी की वजह से बर्फ हटाने के काम में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्तों में बारिश, बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

पहाड़ी प्रदेशों में गिरा तापमान

उत्तराखंड में तीन दिन में लगभग पांच फीट तक बर्फ गिरी है। चार दिनों से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद है। तापमान में गिरावट से इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है। हिमाचल के डलहौजी में डेढ़ से दो फिट तक बर्फबारी हुई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट