Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली में बदलते मौसम की आहट महसूस होने लगी है। फरवरी महीने में लोगों को गर्मी लगने लगी है। दिल्ली में पिछले 15 साल में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा है।

दिल्ली में बढ़ा तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही काफी उमस भरा रहा और इसके साथ हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसद तक दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

दिल्ली में रहेगी ज्यादा गर्मी

राजधानी दिल्ली का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में पिछली बार सबसे ज्यादा तापमान 2006 में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे इस बात का अंदाज लगाया जा रहा है कि इस साल दिल्ली गर्मी में झुलसने वाली है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट