Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Weather Update: प्रदेश में सोमवार से ठंड बढ़ने के आसार, तापमान में होगी गिरावट

इंदौर। प्रदेश के बड़े हिस्से को सोमवार से ठंड अपने आगोश में ले सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे हो सकते हैं। इस वजह से दिन और रात दोनों के तापमान

में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मौसम गर्म बना हुआ है और ठंडी हवाओं से अभी तक लोगों का सामना नहीं हुआ है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड से लोगो को अभी तक राहत मिली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा प्रदेश में असर

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मन्नार की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र के साथ लक्षद्वीप-मालदीव और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। इसकी वजह

से ठंड के बढ़ने की प्रबल संभावना बताई जा रही है। इससे पहले मौसम के जानकारों ने कहा है कि इस साल ठंड काफी तीखे तेवर दिखलाएगी। दिसंबर महीने में पारे के काफी नीचे जाने की संभावना है।

पहाड़ों में गिर रही है बर्फ

उधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से पारे में गिरावट देखी गई। जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से मौसम काफी सर्द हो गया है। तीर्थस्थल बद्रीनाथ और

केदारनाथ में कई फीट बर्फ जमी हुई है। बर्फीले मौसम में चारधाम परियोजना का कार्य चल रहा है, जिससे तय समय सीमा में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को देश को समर्पित किया जा सके।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट