Weather Update: उत्तर भारत में ठंड के तीखे तेवर, दिल्ली में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
///

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड के तीखे तेवर, दिल्ली में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

दिल्ली और पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से देश के उत्तरी हिस्सों के ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो तीन दिनों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है।

ठंड के साथ हुई कोहरे की दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड का असर दिखाई देगा। वहीं तापमान की गिरावट के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे चला गया है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी से तापमान में गिरावट हुई है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर तापमान में गिरावट के साथ कोहरे का असर दिखाई दिया है। कोहरे का असर आवागमन पर हुआ है और लोगों का रोजमर्रा का जीवन इससे प्रभावित हुआ है। मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों बारिश भी हुई है।