Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Weather Update: मप्र में ठंड ने अक्टूबर में ही तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे सर्द रात

भोपाल। मौसम ने मध्यप्रदेश में ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। शाम 6 बजे के बाद से ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। इन हवाओं के कारण अक्टूबर में ही रात का तापमान जबरदस्त गिरा है। लगभग पूरे मध्यप्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को पारा करीब-करीब 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग ने बताया कि इंदौर और भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक कम हो गया। इंदौर में बीते 11 साल में दूसरी बार है, जबकि रात का पारा 15 के नीचे आया है। भोपाल में अक्टूबर में पिछले 15 साल का रेकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री कम होकर 13.4 डिग्री पर आ गया। जबलपुर में 11 साल में पहली बार अक्टूबर में रात का पारा 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 11 डिग्री रायसेन में दर्ज किया गया। प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 15 डिग्री से कम रहा।

इसलिए बढ़ी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद से ही उत्तर से ठंडी हवाआ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट हो रही है। अभी इसी तरह से मध्यप्रदेश में रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे रहेगा। बता दें कि मध्यप्रदेश का इस समय रात का सामान्य तापमान 16 से 20 के बीच रहता है। अगले पांच दिन तापमान में गिरावट होगी। इसमें महाकौशल, बुंदेलखंड में इसी तरह तापमान में गिरावट रहेगी, जबकि अन्य इलाकों में दिन और रात का पारा सामान्य के आसपास ही रहेगा। दिन का औसत तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

इंदौर में पारा 16.2 डिग्री तक पहुंचा

तेज हवा की वजह इंदौर का न्यूनतम तापमान एक दिन में सबसे ज्यादा 4.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का और 16.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। इंदौर में अक्टूबर में 11 साल में केवल 2019 में पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 2019 को छोड़कर यहां तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा। इंदौर जिले में सबसे कम 22 अक्टूबर 1999 में 6.2 डिग्री सेल्सियस और 22 अक्टूबर 2000 में अधिकतम तापमान 37.8 था.

इस तरह कम हुआ तापमान

ग्वालियर-14.6
खजुराहो-14.6
जबलपुर-13.9
भोपाल-13.4
नौगांव-13.0
मंडला-12.0
पचमढ़ी-10.0
रायसेन- 10.8

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट