Mradhubhashi
Search
Close this search box.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, संसद भवन में बनाए गए 6 पोलिंग बूथ

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं, जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है, जबकि, 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल से सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चल रहे मतदान में अपने मत का इस्तेमाल किया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपना वोट डाला।

सीतामढ़ी के भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार पटना में राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डालने के बाद स्ट्रेचर पर रवाना हुए। राष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार ने भी वोट डाला। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मतदान किया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट