Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Vishnu Sahastranam: विष्णु सहस्रनाम के पाठ से होता है समस्याओं का समाधान और होती है अपार धन की प्राप्ति

Vishnu Sahastranam: विष्णु सहस्रनाम भगवान विष्णु की स्तुति का एक प्राचीन स्तोत्र है। इस स्त्रोत में भगवान श्रीहरी के एक हजार नामों का वर्णन किया गया है। ‘सहस्र’ का अर्थ होता है हजार। विष्णु सहस्रनाम के रचयिता महर्षि व्यास हैं। भगवान लक्ष्मीनारायण को ब्रह्मांड के स्वामी और पालनकर्ता के साथ सर्वोच्च शक्ति माना जाता है।शास्त्रोक्त मान्यता है कि भगवान श्रीहरी की कृपा पाने का सबसे बेहतर उपाय विष्णु सहस्रनाम का पाठ है। अब जानते हैं विष्णु सहस्रनाम के पाठ से मिलने वाले लाभ और पाठ करने की विधि के बारे में।

  • विष्णु सहस्रनाम के पाठ से मनोबल में वृद्धि होती है और समस्याओं से मुकाबला करने और उनका समाधान करने की शक्ति प्राप्त होती है।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से मानव की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
  • सात्विक और धार्मिक गुणों में वृद्धि होने के साथ मन की शांति मिलती है और आंतरिक शक्ति में भी वृद्धि होती है।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से धन-धान्य और सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।
  • शीघ्र विवाह और विवाह की बाधाओं के निवारण के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ नियमित रुप से करना चाहिए।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ संतान की प्राप्ति और उसकी उन्नति में सहायक होता है।
  • दांपत्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए विष्णु-लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना कर पाठ करने से दांपत्य जीवन की समस्याओं का समाधान होता है।
  • विष्णु सहस्रनाम के पाठ से बृहस्पति ग्रह के दोषों का निवारण होता है।
  • कुडली के छठे, आठवे और बारहवें भाग में गुरु हो तो विष्णु सहस्रनाम के पाठ से गुरु ग्रह के दोष का निवारण होता है।
  • एकादशी, अनंत चतुर्दशी, दिपावली, खरमास, पुरुषोत्तम मास और विशेष तिथि, त्यौहारों पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना विशेष फलदायी होता है।

पाठ करने के नियम

  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने में पवित्रता का विशेष ख्याल रखें।
  • व्रत रखकर पाठ करना सर्वोत्तम फलदायी होता है।
  • पीले वस्त्र धारण कर, पीले फूल, पीली मिठाई, धूप, दीप, फल, मेवे का नैवेद्य लगाकर पाठ करने से भगवान श्रीहरी की कृपा प्राप्त होती है।
  • विष्णु सहस्रनाम पुस्तक को पाट पर विराजित कर पाठ का प्रारंभ करें। सात्विक जीवनशैली का पालन करें और भागवान श्रीहरी की आराधना करें।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट