Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Virbhadra Singh: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

Virbhadra Singh: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित थे।

सुबह करीब चार बजे ली अंतिम सांस

वीरभद्र सिंह ने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब चार बजे मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से निधन हो गया। कोरोना वायरस से पीड़ित होने के कारण उनको पहले 13 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन उनकी फिर से तबीयत बिगड़ गई और उन्हे कुछ दिनों पहले आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में वह पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

6 बार रह चुके थे मुख्यमंत्री

वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। वह दो बार कोरोना वायरस से ग्रसित हो गए थे और उसके बाद से उनकी तबीयत अक्सर खराब रहने लगी थी। वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक और पांच बार सांसद भी रह चुके थे। वीरभद्र सिंह के परिवार में पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पुत्री अपराजिता सिंह हैं। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट