अशोकनगर में विशाल रघुवंशी जीते, 4 वोट से सचिन त्यागी को दी शिकस्त - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
////

अशोकनगर में विशाल रघुवंशी जीते, 4 वोट से सचिन त्यागी को दी शिकस्त

संजय सिंह यादव और अजीत बोरासी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अशोकनगर। मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस के चुनाव के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। अशोकनगर में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विशाल रघुवंशी ने जीत दर्ज की है।

अशोकनगर में विशाल रघुवंशी बने युवक कांग्रेस के अध्यक्ष

अशोकनगर में विशाल रघुवंशी के सिर पर जीत का सेहरा बंधा है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सचिन त्यागी को 4 वोट से शिकस्त दी। विशाल रघुवंशी को 350, जबकि सचिन त्यागी 346 वोट मिले। इसके साथ ही सिर्फ 4 वोटों के अंतर से विशाल रघुवंशी अशोकनगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए। इसके साथ ही सौरभ जैन विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए 133 वोट से जीत गए हैं। उनको 313 वोट मिले हैं।

विक्रांत भूरिया बने प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष

वहीं विक्रांत भूरिया प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। उमको 40,850 मत प्राप्त हुए। प्रदेश में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था। इसके साथ ही संजय सिंह यादव और अजीत बोरासी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। युवा कांग्रेस के 6 सचिव भी चुने गए हैं। गौरतलब है युवा कांग्रेस में चुनाव की शुरुआत 2011 में हुई थी। इससे पहले कुणाल चौधरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।