Mradhubhashi
Search
Close this search box.

वीडी शर्मा : कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में

वीडी शर्मा : कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक वीडी शर्मा की चेतावनी

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में है। वह हमारे अंदर नाराजगी तलाश रही है। यह हमारे ऊपर है कि हम कांग्रेस को मौका देते हैं या नहीं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को भी बूथ पर दिखना होगा, तभी कार्यकर्ता जुटेंगे। वह खुद ही चले आएंगे।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल में शुरू हुई। इस बार यह बैठक विस्तारित हो रही है। इसमें एक हजार से अधिक पदाधिकारी, नेता, प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर वीडी शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनावों में इतिहास बनाना है। हमारे कार्यकर्ता की ताकत किसी और संगठन केपास नहीं है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार जनता के सामने लाने का समय है।

वीडी शर्मा : कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में
वीडी शर्मा : कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश में

वीडी शर्मा : जन-जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस का भ्रष्टाचार

वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जन-जन तक लेकर जाएंगे। दिग्विजय सिंह पर उन्हीं की सरकार के मंत्री उमंग सिंगार ने आरोप लगाए थे। आज के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और तत्कालीन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को बूथ पर रहकर दिखाना होगा। वह रहेंगे तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद बूथ पर सक्रिय हो जाएंगे। बूथ जीत गए मतलब चुनाव जीत गए। इस बार कहने से ज्यादा करना जरूरी है। विधानसभा के बूथ पर सबको दिखना ही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट