Mradhubhashi
Search
Close this search box.

UP Opinion Poll: दो ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा की हो रही है वापसी, जानिए बाकी पार्टियों का हाल

UP Opinion Poll: देश की सियासत का रुख तय करने वाले सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। भाजपा की योगी सरकार सत्ता बचाने की कवायद में लगी हुआ है वहीं समाजवादी पार्टी के अखिलेश सत्ता में काबिज होने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। टाइम्स नाउ के द्वारा किए गए एक ओपिनियन पोल के मुताबिक सत्ता में योगी सरकार वापसी कर रही है, लेकिन सपा के ग्राफ में भी तेजी से इजाफा हुआ है।

भाजपा की सीटों में होगी गिरावट

उत्तर प्रदेश में चुनाव की रणभेरी बजते ही सियासी सूरमाओं ने सियासत के अखाड़े में ताल ठोंकना शुरू कर दिया है। ऐसे में इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी सरकार दूसरी पारी खेलेगी या सपा दमखम दिखलाएगी? बसपा बेहतर प्रदर्शन करेगी या कांग्रेस की सीटों में इजाफा होगा? सीवोटर-एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के बाद टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल में भी योगी सरकार की जीत की बात कही गई है। टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के मुताबिक 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा को 227 से 254 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सपा गठबंधन को 136 से 151 सीटें मिलने की संभावना है। मायावती की बसपा निराशाजनक प्रदर्शन के साथ सिर्फ 8 से 14 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में भी 6-11 सीटें आने की संभावना है।

योगी आदित्यनाथ सीएम के रुप में पहली पसंद

ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लोगों की मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। योगी आदित्यनाथ 53.4 फीसदी लोगों की पसंद हैं। वहीं अखिलेश यादव को 31.5, मायावती को 11.5 और प्रियंका गांधी को सिर्फ 2.5 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनना देखना चाहते हैं। इससे पहले सी वोटर और एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में योगी सरकार के बनने की बात कही गई थी। इस ओपिनियन पोल में भी भाजपा की सरकार और सपा की दमदार उपस्थिति की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट