Mradhubhashi
Search
Close this search box.

UP Election: ओपिनियन पोल में यूपी में फिर से भगवा परचम, जानिए किस इलाके में किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें

UP Election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां देश की सियासत की दशा और दिशा तय करने वाले सूबे पर कब्जा जमाने की कवायद में लगी हुई है, लेकिन चुनाव पूर्व के सर्वे प्रदेश में भगवा बयार के बहने के स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। एक और चुनावी सर्वे के मुताबिक किसान आंदोलन और दूसरी दुश्वारियों के बावजूद उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार फिर से सत्ता पर काबिज होगी।

टाइम्स नाउ-पोलस्ट्रैक का ओपिनियन पोल

टाइम्स नाउ-पोलस्ट्रैक के ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा के स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रहने की बात कही है। ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा को 403 में से 239 से 245 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 300 से ज्यादा सीटें जीती थी। सर्वे के मुताबिक अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 119 से 125 सीटें जीत सकती है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 28-32 सीटें ही मिलने का अनुमान है।

प्रियंका गांधी रहेगी बेअसर

उत्तर प्रदेश की सियासत में वापसी में लगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का सूबे में कोई कास असर दिखाई नहीं दे रहा है। लखीमपुर खीरी, हाथरस कांड में सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका गांधी की पार्टी कांग्रेस का दहाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल लग रहा है। बुंदेलखंड में भाजपा बाजी मारती दिख रही है। इलाके में भाजपा को 19 में से 15 से 17 मिल सकती है। सपा को एक, बसपा को 2-5 और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

पूर्वांचल में भगवा राज

दोआब में भाजपा को 71 में से 37-40 सीटें मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी को 26-28, बसपा को 4 से 6 और कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती है। पूर्वांचल की बात करें तो भाजपा को यहां 92 में से 47 से 50 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 31-35 सीटें मिलने का अनुमान है। किसान आंदोलन से प्रभावित पश्चिम यूपी में भाजपा को 40-42 सीटें मिलने का अनुमान है. माजवादी पार्टी को 21-24, बसपा को 2-3 सीटें मिल सकती है। अवध में भाजपा को 69-72, समाजवादी पार्टी को 23-26, बसपा को 7-10 सीटें मिलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट