Mradhubhashi
Search
Close this search box.

केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने किए महाकाल के दर्शन, अभिषेक कर बंधवाया रक्षा सूत्र

केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने किए महाकाल के दर्शन, अभिषेक कर बंधवाया रक्षा सूत्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को सुबह केंद्रीय रेल व कपड़ा मंत्रालय की राज्यमंत्री दर्शना जरदोश भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होने मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। बाद में वे मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए पहुंची। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री का सम्मान किया गया।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने को पहुंच रहे। वहीं राजनेता, उद्योगपति, मंत्री भी बाबा की शरण में आकर पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ ले रहे हैं। सोमवार सुबह केंद्रीय रेल व कपड़ा मंत्रालय की राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने किए महाकाल के दर्शन, अभिषेक कर बंधवाया रक्षा सूत्र
केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने किए महाकाल के दर्शन, अभिषेक कर बंधवाया रक्षा सूत्र

पूजन कार्य पंडित यश गुरु ने संपन्न कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने दर्शन करने के बाद कुछ देर नंदीहाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया और बाद में मंदिर परिसर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी दर्शन कर रक्षासूत्र बंधवाया।

इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री को भगवान श्री महाकाल का प्रसाद, तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर सम्मान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री भगवान महाकाल और मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन कर अभिभूत हो गई। दर्शन के बाद में वे इंदौर के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट