Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महाकाल में श्रद्धालु को दर्शन करवाने पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त, पुजारी को दिया नोटिस

उज्जैन।  लॉकडाउन के दौरान महाकाल मंदिर में रेफ्रिजरेटर दान देने के समय दर्शन करने के मामले में मन्दिर प्रशासन जितेंद्र सिंह चौहान ने 2 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। मंदिर समिति ने इस मामले में पुजारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। रतलाम के यजमान सौरभ श्रीमाल ने महाकाल मंदिर में फ्रिज दान दिया था और यश पुजारी ने उनको नियमों का उल्लंघन कर लॉक डाउन में दर्शन करवाए थे।

लॉकडाउन के दौरान महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं को दर्शन कराना दो कर्मचारियों और पुजारी को महंगा पड़ गया। मंदिर प्रशासक ने दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्त करते हुए पुजारी को नोटिस जारी किया है। महाकाल मंदिर समिति के कर्मचारी अशोक कोरेकर अशोक  ठोमरे की सेवाए समाप्त कर दी है । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन में धारा 144 लागू करते हुए पूरे जिले में लॉकडाउन लगा दिया था इसी के साथ मंदिर और सार्वजनिक जगह पर आम जनता के प्रवेश को लेकर पूर्ण रूप से रोक लगाई थी।

इसी दौरान महाकाल मंदिर में दर्शन कराने को लेकर यश पुजारी और मंदिर के दो कर्मचारियों की भूमिका सामने आई जिसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने सीसीटीवी के माध्यम से घटना की सत्यता जानी। इसी के चलते मंदिर प्रशासक जितेंद्र सिंह चौहान ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने को लेकर मंदिर के दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। इसी के साथ पूजन अनुष्ठान कराने वाले पुजारी को भी नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट