Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दर्दनाक हादसा, आपस में टकराई चार गाड़ियां, 5 की मौत, 13 घायल

नई दिल्ली: मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर दर्दनाक सड़क (Bandra Worli Sea Link Accident) हादसा हुआ है। यहां चार कार और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुआ है। धायलों में 8 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती काराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, इससे पहले यहां एक एक्सीडेंट हुआ था। एंबुलेंस इस हादसे में घायल लोगों को लेने आई थी। रोड के किनारे जब इन्हें बैठाया जा रहा था, तभी एक कार आई और इन्हें रौंदती चली गई। इसके बाद एंबुलेंस समेत 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

पहला हादसा देर रात 3 बजे हुआ, कार डिवाइडर से टकराई

पहला एक्सीडेंट रात 3 बजे हुआ। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एंबुलेंस मदद के लिए स्पॉट पर पहुंची। इनकी मदद के लिए दो कार और रुक गईं। इस वक्त 13 लोग वहां खड़े थे। तभी पीछे से आ रही कार ने इन्हें रौंद दिया। सी लिंक के एक एम्पॉलाई समेत 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया।

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे रहना अनिवार्य है। यही वजह है कि यहां चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां 100 से ज्यादा की स्पीड में चलती हैं। जिस कार ने सबसे पहले टक्कर मारी उसकी रफ्तार तकरीबन 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

PM मोदी ने दुख जताया

PM नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।’

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट