Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदौर के आसपास की टॉप 5 जगह, जहां जा सकते हो आप घुमने

इंदौर की टॉप 5 जगह

विनय यादव इंदौर. इंदौर शहर जहां लोगों को कभी बोरियत नही होती है यहां की सड़के, साफ-सफाई पूरे विश्व में प्रसिध्द हैं। इसके साथ ही यहां घुमने के लिए कई अच्छी जगह है जहां जाते ही लोगों को इन जगहों से प्यार हो जाता हैं। इंदौर शहर से कुछ दूरी पर कई ऐसी जगह है जहां जाते ही लगता है जैसे हम कश्मीर में आ गए हो।  

पातालपानी

पातालपानी वाटरफाल इंदौर जिले की महू तहसील में है। यहां लगभग 300 फीट ऊंचाई नीचे जल गिरता है। पातालपानी के आसपास का क्षेत्र बहुत ही सुंदर और हराभरा है। यह एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्पॉट भी है। यहां के लिए महू से स्पेशल ट्रेन चलती है। पातालपानी इंदौर से लगभग 36 किलोमीटर दूर है । इसके साथ ही यहां पर अब आप हेरिटेज ट्रेन के सफर का भी मजा ले सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खुबसुरती भी इतनी बरसात के मौसम के तुरंत बाद यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। झरने का पानी भी पूरे शबाब पर रहता है। कहा जाता है कि इस कुंड का पानी पाताल तक अपना सफर पूरा करता है। इसलिए इसका नाम पातालपानी रखा गया है।

तिंछा फॉल

तिंछा फॉल इंदौर शहर से सबसे नजदीक और आकर्षित वाटर फाल है। यहां का झरना बारिश में मौसम में लोगों के घुमने के लिए सबसे खास डेस्टिनेशन हैं। यह इंदौर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। यहां जाने का रास्ता भी काफी खुबसुरत है रालामंडल से जाने पर यहां पूरे रास्ते भर हरियाली नजर आती हैं। यहा बहुत ऊंचाई से झरना गिरता है। यहां बारिश के मौसम में पहाड़ों का नजारा काफी अच्छा होता हैं। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को अपनी गाड़ी से आना होता है क्योंकि यहां आने के लिए किसी भी तरह का कोई वाहन नही चलता हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग घुमने आते है। तिंछा फॉल के पास मुहाड़ी फाल भी है जिसके बारे में काफी कम लोगों को जानकारी हैं।

गुलावट

इंदौर जिले की हातोद तेहसील में लोटस वैली के नाम से प्रसिद्ध गुलावट भी आप घूमने जा सकते हैं। यहां लाखों कमल के फूल एक झील में खिलते हुए दिखाई देते है। यहां आने के बाद लगता है जैसे हम इंदौर से बहुत दूर प्राकृतिक जगह पर पहुंच गए है। यह स्थान भी शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। यह फोटोशूट के लिए काफी अच्छी जगह हैं। यहां कई कपल फोटो शूट करवाने के लिए भी आते हैं। यहां रोड के दोनों तरफ आपको बांस और यूकेलिप्टस के पेड़ देखने मिल जाते हैं। आप यहां जब आते हैं, तो आपको यहां पर बहुत सारे झूले देखने मिलते हैं, जो यहां के जो लोकल लोग द्वारा बनाये गए है। इसके अलावा यहां पर आपको साइकिल भी देखने मिल जाती है, जो फूलों से सजी रहती है। 

रालामंडल

रालामंडल, एक शानदार जगह जो चारो तरफ से जंगलों से घिरी हुई हैं। पहाड़ की हरियाली हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेती हैं। और यह इंदौर शहर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां पर पर्यटक को लुभाने के लिए डियर पार्क बनाया गया है। डियर पार्क में आप सफारी का मजा ले सकते हैं। और अब जल्द ही यहां नाइट सफारी भी शुरु होने वाली है। यहां जंगलों में भागती हुई हिरण पर्यटक को काफी पसंद आती है। यहां पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। यहां ट्रेकिंग के लिए दो रास्ते हैं। एक रास्ता पक्का है और एक रास्ता कच्चा है, जो जंगल से होता हुआ जाता है और पक्का रास्ता 5 किलोमीटर का है और एक रास्ता ढाई किलोमीटर का है।

वाचू पॉइंट

इंदौर से लगभग 65 किलोमीटर दूर वाचू पॉइंट है जहां से मालवा का पठार प्रारंभ होता है। बारिश के मौसम में यहां पहाड़ियों के बीच से गुजरते बादलों को देखना बहुत ही सुंदर लगता है। इसी स्थान से इंदौर को नर्मदा जल प्रदाय किया जाता है। जलूद पम्प स्टेशन से पानी पाइप के सहारे पहाड़ी पर पहुंचाया जाता है। यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और पीड्ब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस भी जहां पहले से अनुमति लेकर रूका भी जा सकता है। यह स्थान पहाड़ी पर होने के कारण यहां से निमाड़ और वैली के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं। यही नहीं, आसपास के सुंदर जलाशय और झरनों का आनंद भी लिया जा सकता है। यह विश्व का एकमात्र ग्रेविटी बेस्ड वाटर सप्लाई सिस्टम है। पहाड़ी पर जाने का रास्ता हरीयाली से भरा है इसलिए यह मनोहारी है। यहां एक सुंदर बागीचा भी है जहां पिकनिक मनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट