Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Tokyo Olympics: भारत के रवि दहिया ने जीता रजत पदक, फाइनल में रुस के पहलवान से हारे

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलिंपिक में एक बार फिर हिंदुस्तान का जलवा दिखाई दिया। भारत के पहलवान रवि दहिया ने भारत के लिए रजत पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में वह रूस के जावुर युगुऐव से हार गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पहलवान रवि दहिया को बधाई दी है।

टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में रवि दहिया का मुकाबला रूस के जावुर युगुऐव से हुआ। जावुर युगुऐव 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। इससे पहले रवि और युगुऐव 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भिड़ चुके हैं। उस वक्त युगुऐव ने कड़े मुकाबले में रवि दहिया को 6-4 से हराया था। इस चैंपियनशिप में रवि को कांस्य पदक मिला था। रवि दहिया ने 2020 और 2021 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। 2018 अंडर-23 चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता था।

इससे पहले रवि दहिया ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के सनायेव नूरीस्लाम को हराया था। भारत अब तक टोक्यो ओलिंपिक में दो रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुका है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट