Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शेर-ए-अशोकनगर मुल्तानमल सुराना की आज 97वीं जयंती, विकास के पर्याय रहे है सुराना

अशोकनगर। अशोकनगर जिले को 60-70 के दशक में राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाले निर्विवाद छवि के नेता मुल्तानमल सुराना की आज 97वीं जयंती है। उन्होंने न सिर्फ शहर के नाम को देश-प्रदेश में प्रसिद्ध किया बल्कि कई सौगातें भी दी। रविवार को लोगो ने सुराना चोराहे पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। आइये नजर डालते है उनके जीवन की कुछ अनदेखी तस्वीरों पर।

निर्भीक और निर्विवाद नेता का असली उदाहरण है मुल्तानमल सुराना जिनकी आज 97वीं जन्म जयंती है। अपने कार्यों के लिए उन्हें शेर-ए-अशोकनगर की उपाधी दी गई। क्यों की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने कभी भी पद की लालसा नहीं रखी कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के न जाने उन्होंने कितने विभिन्न पदों को ठुकरा दिया। निर्भीक एवं जननेता की भूमिका वाले मुल्तानमल सुराना ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुमूल्य योगदान दिया। यही नहीं आजादी के बाद उन्होंने अपने इलाके के विकास के लिए भी संघर्ष किया। जनता की बात रखने के लिए एवं सत्य की लड़ाई के लिए वह अपने ही पार्टी के लोगों से शासन से प्रशासन से एवं किसी भी बड़े व्यक्ति से आमना सामना करने में नहीं कतराते थे एवं अपनी बात निर्भीक तरीके से रखते थे।

मुल्तानमल सुराना के राजनितिक जीवन को करीब से जानने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश नायक कहते है कि सं 1952 से 1977 तक अशोकनगर जिले में जो भी विकास हुआ उसमे सुराना जी का बहुत बड़ा योगदान था। यहां हम बात करें तो उनके द्वारा शहर में कृषि उपज मंडी बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी जो पूरे देश में ख्याति प्राप्त कृषि उपज मंडी है, शिक्षा के क्षेत्र में 60-70 के दशक में अग्रणी पॉलिटेक्निक कॉलेज, नेहरू डिग्री कॉलेज, वर्धमान स्कूल आदि की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई है।

अशोकनगर में कांग्रेस का विशाल एवं भव्य अधिवेशन 1975 में कराया गया था, उस समय के मुख्यमंत्री प्रकाश चन्द्र सेठी भी इस अधिवेशन में शामिल हुए थे। अशोकनगर के लिए बिजली सड़क पानी आदि की मूलभूत सुविधाओं को लाने वाले एवं समाज और शहर के विकास के लिए हमेशा मातृभूमि से जुड़े रहने 1967 में विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष आदि विभिन्न पदों को सुशोभित किया है।

अशोकनगर से मृदुभाषी के लिए विवेक शर्मा की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट