Mradhubhashi

कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे

कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे

मध्यप्रदेश में देश भक्तों की सरकार बनाने का आव्हान

विपिन जैन/बड़वाह – मध्यप्रदेश में देश भक्तों की सरकार बनाना है।देश हित में भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के पास जाएं और केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनहितकारी नीतियों और उपलब्धियों से जन जन को अवगत कराएं। ये बातें शुक्रवार को बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राधेश्याम यादव ने मुख्यवक्ता के रूप में कहीं।

सम्मेलन में संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हजारों की संख्या में उपस्थित थे। यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के सभी वर्गों के लिए काम किया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें किसानों के हित में बड़े कदम उठा रही हैं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन में बिजली, पानी,सड़क कुछ नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के समक्ष जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को बताएं। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रसन्नता का विषय है और कार्यकर्ताओं का उत्साह भाजपा की मजबूती का प्रतीक है।

संपूर्ण बड़वाह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। बिरला ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि बूथ पर जाकर भाजपा को सशक्त करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अनेक विकास योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है।अनाज आवास शौचालय,लाड़ली बहनों आदि योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।

कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे
कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा के विधानसभा प्रभारी लादूराम साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आव्हान किया। नपाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक राकेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे पांच साल तक जन सेवा में जुटे रहते हैं।भाजपा कार्यकर्ता का पद स्थाई पद है।कार्यकर्ताओं के बूते पर ही सरकारें बनती हैं।भाजपा का कार्यकर्ता स्वाभिमानी है। भाजपा कार्यकर्ता को सम्मान मिलना चाहिए।

गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएंगे। सम्मेलन को पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी,योगेंद्र शर्मा,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग, जय करोड़ा,नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर,राजेश पाल,दिलीप पटेल,महेश गुर्जर,ज्योति येवतीकर ने भी संबोधित किया और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनहितकारी नीतियों और उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।सम्मेलन का संचालन महेंद्र अमई ने किया और आभार अनोकचंद मंडलोई ने माना।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट