Mradhubhashi
Search
Close this search box.

16 बार जुड़वां बच्चों, 4 बार एक साथ चार बच्चों सहित 69 बच्चों को जन्म दिया था इस महिला ने

नई दिल्ली : हाल ही में एक अफ्रीकन महिला की काफी चर्चा हो रही थी कि उसने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। हैरानी की बात भी है, क्योंकि इससे पहले कभी किसी महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म नहीं दिया था। इसलिए ये महिला सुर्खियों में छाई रही। अब हम बात करते हैं एक ऐसी महिला की जिसने बच्चों के जन्म देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसको बरसों बाद भी कोई तोड़ नहीं पाया है।

रूस की रहने वाली थी महिला

रूस की एक महिला के नाम पर यह स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज है। 17वीं शताब्दी में पैदा हुईं मिसेज वासिलयेव के संबंध में कहा जाता है कि वे अपनी पूरी लाइफ में 27 बार गर्भवती हुई थीं और उन्होंने 69 बच्चों को जन्म दिया था। इस महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इस महिला का जन्म 1707 में हुआ था और वे रूस के तीसरे सबसे बड़े शहर शुया की रहने वाली थी। उन्होंने रूसी किसान फ्योडोर वासिलयेव से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी जिंदगी में 16 बार जुड़वां बच्चों, 7 बार एक साथ तीन बच्चे और 4 बार एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

मिस वासिलयेव के चौंकाने वाले रिकॉर्ड्स के बारे में सबसे पहले साल 1782 में निकोलस्क के मठ ने रूस की राजधानी मॉस्को को बताया था। हालांकि कई आलोचक इस महिला की हैरतअंगेज प्रजनन क्षमता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं कि आखिर 17वीं शताब्दी में मॉर्डन साइंस की कमी के बावजूद ये महिला इतनी बार गर्भवती होने और सफलतापूर्वक डिलीवरी करा पाने में कैसे कामयाब रही, लेकिन द गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस रिकॉर्ड का बचाव किया है और कहा है कि ऐसी संभावना है कि इस महिला ने एक ही चक्र में हाइपर ओव्यूलेट किया हो या ये भी हो सकता है कि इस महिला में कई एग्स छोड़ने की प्रवृत्ति थी।

27 बार गर्भवती हुई थी महिला

गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स की ओर से दावा किया गया कि इससे जुड़वां या उससे अधिक बच्चे होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है और ऐसा ही कुछ इस महिला के साथ भी हुआ होगा। ये भी दावा किया गया कि किसी महिला के फर्टाइल पीरियड में 27 बार गर्भवती होना असंभव नहीं है। इस महिला के पति फियोडोर ने दूसरी शादी भी रचाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फियोडोर की दूसरी पत्नी 8 बार प्रेग्नेंट हुई थीं और उसने 18 बच्चों को जन्म दिया था। इस महिला ने 6 बार जुड़वां बच्चे और दो बार तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था।

फियोडोर के अपनी पहली पत्नी से 69, वहीं दूसरी पत्नी से 18 बच्चे थे। कुल मिलाकर ये शख्स 87 बच्चों का बाप था जिनमें से दो बच्चों की जन्म के दौरान ही मौत हो गई थी। हालांकि इस शख्स के 85 बच्चों ने स्वस्थ जीवन बिताया था। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि इस महिला का पूरा नाम वैलेंटिना वासिलयेव है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट