////

इंदौर के इस पुलिस अधीक्षक का हैं पर्यावरण से अटूट प्रेम

पर्यावरण बचाने के लिए लाखों की संख्या में पौधे लगाए

इंदौर. आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही हैं। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं।

पर्यावरण प्रेमी हैं एसपी महेश चंद्र जैन

इस खास दिन पर हम आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलवाने जा रहे हैं जो पुलिस महकमे में पुलिस कप्तान हैं और पर्यावरण प्रेमी भी हैं। इंदौर के पश्चिम एसपी महेश चंद्र जैन का झुकाव पर्यावरण के प्रति बहुत ज्यादा हैं उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए लाखों की संख्या में पौधे लगाए हैं।

झाबुआ में बंजर पहाड़ी को किया हरा भरा

एसपी महेश चंद्र जैन जिस जिले में भी रहते हैं वहां पर्यावरण को लेकर कार्य करते हैं। एसपी जैन की छवि पुलिस अधीक्षक होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी हैं। कुछ वर्ष पूर्व झाबुआ में पदस्थ रहते हुए झाबुआ की बंजर पड़ी हुई हाथीपावा की पहाड़ी को ना केवल हरा भरा किया बल्कि झाबुआ नगर के नागरिकों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए भी कार्य किया हैं।  किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का सामाजिक जीवन में काम के कारण बनी पहचान के रूप में स्थापित होना अपने आप में गौरव का विषय हैं।

परिवार के साथ किया आज वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज एसपी जैन ने अपने शासकीय निवास पर अपने परिवार के साथ वृक्षारोपण किया। उनका मानना है कि पर्यावरण संरक्षण करना समाज के हर व्यक्ति को उत्तम सांसो का दाम देना हैं। वर्तमान महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमें प्राणवायु और वृक्षों की अहमियत का पता चला हैं।