मुंबई। बॉलीवुड में कई अदाकाराओं ने अपनी खूबसूरती के साथ अदाकारी का जलवा रूपहले परदे पर बिखेरा है। इनकी निजी जिंदगी के किस्से भी काफी मशहूर रहे हैं और उनके चाहने वालों ने उनको बड़ी दिलचस्पी के साथ पढ़ा भी है। मधुबाला से लेकर माधुरी तक का अंदाज काफी दिलकश और अलहदा रहा है। माधुरी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही है आज भी वह किसी प्रोग्राम में शिरकत करती रहती है, लेकिन इस मशहूर अदाकारा का शादी का रिश्ता एक प्रसिद्ध गायक ने ठुकरा दिया था। जानिए क्या थी उसकी वजह।
12 साल बड़े हैं सुरेश वाडेकर
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने 15 मई को अपना 54वां जन्मदिन मनाया, लेकिन 50 पार करने के बाद भी उनकी अदाकारी और खूबसूरती का जलवा बरकरार है। एक समय ऐसा भी था जब कई बड़ी शख्सियतें माधुरी से शादी तक करना चाहती थी, लेकिन एक गायक ने माधुरी दीक्षित की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। ये गायक हैं सुरेश वाडेकर। माधुरी के परिवार ने ये प्रस्ताव सुरेश वाडेकर के पास पहुंचाया था। उस वक्त वह माधुरी दीक्षित से 12 साल बड़े थे। माधुरी के पेरेंट्स उनके फिल्मों में करियर बनाने के खिलाफ थे।
श्रीराम नेने से की शादी
माधुरी के माता-पि्ता ने रिश्ते की तलाश शुरू कर दी। सुरेश वाडेकर के पास रिश्ता गया, लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। सुरेश वाडेकर द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद माधुरी के पेरेंट्स की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। उन्हें लगता था कि अगर माधुरी फिल्मों में ज्यादा काम कर लेंगी तो उसकी शादी में काफी मुश्किल होगी। माधुरी का संजय दत्त के साथ भी काफी लंबे समय तक अफेयर रहा, लेकिन संजय के जेल जाने के साथ ही इस रिश्ते पर विराम लग गया। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली और उसके बाद फिल्मों से भी कुछ हद तक दूरी बना ली।