BMW की यह लग्जरी सेडान होगी अपडेट, जानें कीमत और बेहतरीन फीचर्स - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

BMW की यह लग्जरी सेडान होगी अपडेट, जानें कीमत और बेहतरीन फीचर्स

BMW की यह लग्जरी सेडान होगी अपडेट, जानें कीमत और बेहतरीन फीचर्स

BMW की कार चलाने का हर किसी का सपना होता है। वही इन कारो में एक के बाद इतने अपडेट आरहे है की हर कोई कारों का दीवाना हो रहा है। एक बार फिर बीएमडब्ल्यू की ओर से फाइव सीरीज सेडान कार को अपडेट किया जाएगा। आज हम आप को बताने जा रहे हैं कि अपडेट के बाद नई सेडान में क्या फीचर्स दिए जाएंगे और इसके साथ ही यह कार भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च की जा सकती है।

नई BMW 2024 फाइव सीरीज 20 MM ज्यादा बड़ी है

बतादें कि BMW की ओर से लग्जरी सेडान के तौर पर आने वाली फाइव सीरीज कार को आने वाले समय में अपडेट किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे ग्लोबल स्तर पर अपडेट के साथ पेश किया जा चुका है। कंपनी ने बताया कि फाइव सीरीज के 2024 मॉडल को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ा रखा गया है।

बताया जा रहा है कि मौजूदा फाइव सीरीज के मुकाबले नई 2024 फाइव सीरीज 20 MM ज्यादा बड़ी है और अब इसका व्हीलबेस 2995 MM हो गया है। और इसके अलावा नए बंपर और बेहतर ग्रिल भी अपडेट किए गई है।

BMW में मिलेंगे यह एडवांस फीचर्स

अगर BMW कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें नए ट्विन बूमरैंग साइज के DRL और हैडलैंप मिलेंगे। साथ ही बेहतर रोशनी के लिए इसमें एडेप्टिव LED और मैट्रिक्स लाइट्स भी दी जाएंगी। इसके साथ ही इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आईड्राइव 8.5, ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शंस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

BMW छह सिलेंडर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ होगी पेश

बीएमडब्ल्यू की ओर से फाइव सीरीज 2024 को चार और छह सिलेंडर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लाया जाएगा। पेट्रोल इंजन से कार को 205 BHP और 330 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। डीजल इंजन से कार को 194 BHP और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसमें प्लग इन हाइब्रिड वर्जन भी दिया जाएगा।

कंपनी की ओर से फाइव सीरीज 2024 को अभी फ़िलहाल पेश किया गया है। कई देशों में इसे इस साल अक्टूबर महीने तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं भारत की बात करें तो नई फाइव सीरीज को भारतीय बाजार में अगले साल तक लाया जा सकता है। अगर भारत में इसकी संभावित कीमत की बात की जाए तो संभावित कीमत 55 से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है।