Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महाराष्ट्र में तीसरी लहर! 24 घंटे में आए 3600 केस

मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस के 3,671 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह पिछले दिन से 46 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं 371 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 11,360 है। मुंबई में आए 3671 मामलों में से 20 मामले धारावी में दर्ज किए गए हैं जो कि 18 मई के बाद से सबसे ज्यादा हैं। मुंबई में बुधवार को 2510 नए मामले दर्ज किए गए थे वहीं महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 3900 के करीब था।

नए साल के जश्न पर रोक

मुंबई समेत दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, गुड़गांव, अहमदाबाद, नासिक में पिछले कुछ ही दिनों में तेजी से मामले बढ़े हैं जिसके चलते देश में आ रहे कुल मामलों में भी इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट्स इसके लिए संक्रमण के नए वेरिएंट को जिम्मेदार मान रहे हैं। महाराष्ट्र उन पांच राज्यों में शामिल है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। मामलों में आ रही तेजी को देखते हुए प्रतिबंधों की भी वापसी हो रही है। कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के फैलने के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने होटल और रेस्तरां सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न और जमावड़े पर रोक लगा दी है।

33 दिन बाद देश में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि 33 दिन के बाद देश में फिर से एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आने शुरू हुए हैं। 26 दिसंबर के बाद से रोज 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट की स्थिति को लेकर अग्रवाल ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन से संक्रमण के कुल 961 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 320 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रोन के तीन लाख 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और कुल 59 मरीजों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से कमी दर्ज की जा रही है। बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया था।

महाराष्ट्र और केरल में 10 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले

अग्रवाल ने कहा, महाराष्ट्र और केरल में 10 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। कुल पॉजिटिविटी रेट 0.92 फीसदी है। महाराष्ट्र में नौ दिसंबर के सप्ताह में पॉजिटिविटी दर 0.76 फीसदी थी, एक महीने में यह करीब 2.59 फीसदी हो गई है। पश्चिम बंगाल में भी केस पॉजिटिविटी में बढ़ोतरी दर्ज की दई है। यह पहले 1.61 फीसदी थी जो अब लगभग 3.1 फीसदी है।पिछले सप्ताह देश में औसतन 8000 से ज्यादा मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए।

आठ जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से भी ज्यादा

संयुक्त सचिव ने बताया कि आठ जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है। इनमें से छह जिले मिजोरम के हैं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और एक जिला अरुणाचल प्रदेश का है। 14 जिलों में यह दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। साप्ताहिक कोविड-19 मामलों और संक्रमण दर के आधार पर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात चिंता वाले राज्य व केंद्र शासित प्रदेश बनकर उभर रहे हैं.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट