Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Bigg Boss OTT 2: सलमान के फेमस शो में इन कलाकारों की होगी एंट्री! अगले महीने Jio Cinemas पर आएगा शो

Bigg Boss OTT 2: सलमान के फेमस शो में इन कलाकारों की होगी एंट्री! अगले महीने Jio Cinemas पर आएगा शो

सलमान के शो Bigg Boss में पूनम पांडे और ये कलाकार दिखेंगे

Bigg Boss OTT 2 Contestants: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) को लेकर बहुत चर्चा चल रही है। सलमान खान ही इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगे। जबकि शो के कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ नामों पर मुहर भी लग चुकी है।

Bigg Boss OTT 2 Update: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। जून में यह शो प्रीमियर होने वाला है। सलमान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि शो को भाईजान ही होस्ट करेंगे। उन्होंने खुद हाल में शो का छोटा-सीट टीचर जारी किया था।
इस बार यह शो जियो सिनेमाज (Jio Cinemas) पर आएगा। शो में 10 कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होगा।

कंटेस्टेंट के नामों को लेकर भी काफी चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फेमस टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा की लीड रोल में दिख चुकीं पूजा गोर बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट बनेंगी। रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 की कंटेस्टेंट रहीं पूजा भी नजर आएंगी।

Bigg Boss OTT 2: सलमान के फेमस शो में इन कलाकारों की होगी एंट्री! अगले महीने Jio Cinemas पर आएगा शो
Bigg Boss OTT 2: सलमान के फेमस शो में इन कलाकारों की होगी एंट्री! अगले महीने Jio Cinemas पर आएगा शो
सेट पर बैठे सलमान खान। फाइल फोटो
सेट पर बैठे सलमान खान। {फाइल फोटो : instagram}

संभावना सेठ, अंजलि अरोडा भी हो सकती हैं शामिल

बिग बॉस ओटीटी 2 में भोजपुरी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस संभावना सेठ भी नजर आ सकती है। इनके अलावा पूनम पांडेय, पॉपुलर इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के भी नाम की चर्चा है। बता दें लॉकअप सीजन 1 में अंजलि काफी सुर्खियों में आईं थी। इस शो के विनर एवं फेमस कॉमेडियन मुनव्व्र फारुकी के साथ उनके रिलेशनशिप की भी खूब चर्चा हुई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अंजलि बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ सकती हैं।

सोशल मीडिया क्रिएटर्स पर ज्यादा फोकस

माना जा रहा है कि शो के लोगों का इस बार ज्यादा फोकस सोशल मीडिया क्रिएटर्स पर है। अंजलि अरोड़ा के अलावा पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर फैसल शेख के भी बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल होने की चर्चा है। फेमस ब्लॉगर अनुराग डोभाल के भी नाम की चर्चा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट