Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उत्तराखंड में आफत की बारिश, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अलकनंदा नदी 627 और मंदाकिनी नदी 626 मीटर पर बह रही हैं।

भारी बारिश से नदियों में बाढ़

यहां पर शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। सात बजे दोनों नदियों ने खतरे के निशान को पार कर लिया था। इसके बाद साढ़े आठ बजे नदियां खतरे के निशान से भी दो मीटर ऊपर पहुंच गई। प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। जिला आपदा प्रबंधन स्थिति पर नजर रख रहा है। 

अलकनंदा नदी का बढ़ा जल स्तर

बारिश की वजह से श्रीनगर में भी अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया। बढ़ते जल स्तर और नदी में आ रहे मलबे को देखते हुए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील से पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को दिनभर श्रीनगर में जलस्तर घटता-बढ़ता रहा और कई बार यहां जल स्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक क्षेत्र में 8.4 एमएम बारिश हुई। पूर्वाह्न 11 बजे नदी का जल स्तर 544.70 मीटर था जो खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर नीचे था। जबकि चेतावनी स्तर 535 मीटर और खतरे का निशान 536 मीटर है। 

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट