Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गौ सेवा पुण्य का काम हर किसी के सौभाग्य में नहीं– डॉ. मिश्रा

गौ सेवा

थांदला. थांदला में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास द्वारा पेटलावद के निकट हरिहर आश्रम – श्रीकृष्ण कामधेनु गौशाला पर गौ सेवा व पर्यावरण सुरक्षा संकल्प का अनोखा आयोजन हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ. रविन्द्र मिश्रा ने संबोधित किया। जिसमें लोगों को गौ सेवा के लिए कार्य करने की समझाइश दी गई। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया की वह गौ सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इसके साथ ही संस्था के प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला और नवीन सदस्यों को सदस्यता भी दिलवाई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षता भट्ट, गौशाला के संस्थापक गुरुजी डॉ देवेंद्र शास्त्री, साधना स्टेट हेड एमएल परमार, पेटलावद तहसीलदार जितेन्द्र अलावा, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, राष्ट्रीय जनसम्पर्क अधिकारी शेषनाथ शुक्ला, आँचल मिश्रा व बेबी अंशिका ने अपना आतिथ्य प्रदान किया।

आयोजन में गौशाला को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए हरिराम पाटीदार (बन्नी), अंचल में सर्वश्रेष्ठ गौ सेवा करने वाले आत्माराम शर्मा (थांदला), सेवा कार्यों के लिए दीनदयाल पाटीदार, मनोज उपाध्याय, राजू धानक व गोपाल चोयल को सम्मानित भी किया गया। वही आयोजन के लाभार्थी रहे मोहनलाल पाटीदार (रायपुरिया) को भी सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद समाजसेवियों ने गौसेवा व पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पवन नाहर ने व आभार दीनदयाल पाटीदार ने माना।

थांदला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट