Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जिस महिला के साथ था लिव-इन में, हत्या कर उसको 20 टुकड़ों में काटा

जिस महिला के साथ था लिव-इन में, हत्या कर उसको 20 टुकड़ों में काटा

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे के मीरा भायंदर क्षेत्र में आकाशगंगा इमारत की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट से एक 36 वर्षीय महिला की कई टुकड़ों में कटी लाश बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला सरस्वती वैद्य ( 36 ) पिछले तीन साल से इस फ्लैट में मनोज साने ( 56 ) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

आरोपी ने पहले महिला की लाश को कटर से कई टुकड़ों में काटा। इसके बाद उन्हें कूकर में उबाला। पुलिस के अनुसार, कुछ टुकड़ों को उसने कुत्तों को भी खिलाया। बिल्डिंग में रह रहे लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने जब मनोज से पूछा कि उसे बॉडी को डिस्पोज करने का आइडिया कहां से मिला? तो उसने बताया कि उसे श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बारे में पता था। बस वहीं से उसने आइडिया लेकर पूरा प्लान बनाया।

आरोपी ने कुकर में उबाले बॉडी पार्ट्स कुत्तों को भी खिलाए

आरोपी मनोज को गुरुवार को मीरा- भायंदर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सरस्वती अनाथ है। 2014 में मनोज से पहचान हुई थी। मनोज राशन की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और दोनों साथ रहने लगे। दोनों पहले बोरीवली में रहते थे 3 साल पहले मीरा भायंदर क्षेत्र में रहने लगे।

पूछताछ में मनोज साने ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि सरस्वती ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के बाद फंसने के डर से उसने शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर सबूत मिटाने की कोशिश की। सख्ती पर आरोपी ने बताया कि उसे सरस्वती के चरित्र पर शक था। इसलिए अक्सर झगड़े होते थे। उस दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

यूपी के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। 14 वर्षीय किशोरी सोमवार शाम गांव के चौराहे पर सब्जी लेने गई थी। गांव का रहने वाला मोनू साहनी उसे लेकर बगल के गांव निवासी कुंदन सिंह के मकान पर पहुंचा था। वहां किशोरी के गांव का ही रहने वाला राजन निषाद भी मौजूद था। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

घरेलू विवाद हत्या की वजह

पुलिस का कहना है कि मनोज साने ने घरेलू विवाद के चलते सरस्वती की हत्या की और उसे 20 टुकड़ों में काटा। पुलिस को फ्लैट से महिला के शरीर के 12 से 13 टुकड़े भी मिले थे। पुलिस ने महिला के शव के टुकड़ों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम इनकी जांच करेगी और बताएगी कि कौन से अंग गायब हैं।

तीनों आरोपी भाजपा नेता

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, मृतका की मां की तहरीर पर बिरऊपुर निवासी मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया है। तीनों आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं। कुंदन भाजपा किसान मोर्चा का गौर मंडल का उपाध्यक्ष है। बाकी दो आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट