Mradhubhashi
Search
Close this search box.

दुनिया के इन 7 अरबपतियों की संपत्ति इतनी की कई देशों को खरीद सकते हैं

दुनिया के इन 7 अरबपतियों की संपत्ति इतनी की कई देशों को खरीद सकते हैं

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में अमेरिकी लोगों का दबदबा है। इस साल इन्होंने जितना अपनी नेटवर्थ बधाई है। उतना तो कई देशों की जीडीपी मिला ले तो भी बहुत ज्यादा है ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अबतक जेफ बेजोस, स्टीव बाल्मर, एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, सर्गी ब्रिन लैरी पेज, और लैरी एलिशन ने मिलकर 206.2 अरब डॉलर कमाया है। यह रकम न्यूजीलैंड कुवैत, ओमान, जैसे देशों की जीडीपी से भी कई अधिक है। ओमान की 104 अरब डॉलर तो कतर की 219.5 अरब डॉलर है। न्यूजीलैंड की जीडीपी करीब 251 अरब डॉलर है, जबकि कुवैत की 164 अरब डॉलर है।

दुनिया के इन 7 अरबपतियों की संपत्ति इतनी की कई देशों को खरीद सकते हैं
दुनिया के इन 7 अरबपतियों की संपत्ति इतनी की कई देशों को खरीद सकते हैं

एलन मस्क ने अकेले जार्डन की जीडीपी से अधिक इस साल कमाया

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति फिलहाल 195 अरब डॉलर है। इस साल उन्होंने 57.8 अरब डॉलर कमाए हैं। यह रकम जार्डन की कुल जीडीपी से अधिक भी है। जार्डन की जीडीपी 52 अरब डॉलर ही है। इस साल कमाई में दूसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग रहे हैं लम्बे समय उन्होंने वापसी की है। फिलहाल ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 10वें स्थान पर हैं। इन्होंने ने इस साल 53.6 अरब कमाए है। इनकी कुल संपत्ति 99.2 अरब डॉलर है।

तीसरे नंबर पर रहे जेफ बेजोस ने इस साल अब तक 39.3 अरब डॉलर कमाए हैं। इनकी कुल संपत्ति 146 अरब डॉलर से ज्यादा है। कमाई में स्टीव बाल्मर चौथे नंबर पर हैं इस साल उन्होंने अब तक 29.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लैरी पेज की संपत्ति में 28.8 अरब डॉलर और सर्गी ब्रिन की संपत्ति में 26.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल लैरी एलिशन ने भी 26.5 अरब डॉलर कमाए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट