Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू होगी व्यवस्था, 10वीं में गणित में दो विकल्प होंगे

शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू होगी व्यवस्था, 10वीं में गणित में दो विकल्प होंगे

शैक्षणिक सत्र 2023-24, नौवीं से 12वीं तक अब विदेशी भाषाओं में भी होगी पढ़ाई

भोपाल – आगामी शिक्षा सत्र (2023-24) से प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब विदेशी भाषाओं में भी पढ़ाई कराई जाएगी। इनमें जर्मन, रशियन, फ्रेंच, स्पेनिश समेत अन्य भाषाएं शामिल हैं। हालांकि यह वैकल्पिक विषय होगा। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा जो विदेश में अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं।

नए पाठ्यक्रम में तेलगु, कन्नड़, मलयालम जैसी देश के अंदर बोली जाने वाली भाषाओं को भी शामिल किया है। वहीं इस बार से मप्र बोर्ड में 10वीं में विद्यार्थियों को गणित की पढ़ाई दो पैटर्न में करने का अवसर दिया जाएगा। ये सभी बदलाव नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे हैं।10वीं के विद्यार्थियों के लिए गणित के दो विकल्प बेसिक व स्टैंडर्ड होंगे।

ऐसे विद्यार्थी जो आगे गणित विषय का अध्ययन नहीं करना चाहते हैं, उन्हें बेसिक गणित चुनना होगा। वहीं ऐसे विद्यार्थी जो गणित विषय से ही आगे अध्ययन करना चाहते हैं, उनके लिए स्टैंडर्ड गणित का विकल्प पूर्व की तरह उपलब्ध रहेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक किया जा रहा बदलाव
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संगीत, क्षेत्रीय और विदेशी भाषा को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए अगर स्कूलों में नियमित शिक्षक नहीं मिलेंगे तो अतिथि शिक्षकों को रखा जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 50 हजार पद खाली हैं। मप्र बोर्ड के हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्‍कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक बदलाव किया जा रहा है। इसमें देसी व विदेशी भाषाओं को शामिल किया जा रहा है। विद्यार्थी अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट