Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2022 में विनाश की कही बात, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Nostradamus: पुराने साल की विदाई और नये वर्ष के आगमन के साथ ही फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की चर्चा शुरू हो जाती है। बरसों पहले उन्होंने हजारों साल की भविष्यवाणी की थी, जो आज भी सही साबित हो रही है। साल 2022 के बारे में उन्होंने भविष्यवाणी की है, जो काफी चौंकाने वाली है।

खतरों भरा रहेगा साल 2022

नास्त्रेदमस के मुताबिक साल 2022 खतरों भरा रहेगा और यह मानव जाति के लिए काफी खतरनाक रहेगा। नास्त्रेदमस का कहना है कि साल 2022 में एक विनाशकारी परमाणु बम फटेगा, जिससे जलवायु परिवर्तन होगा और इससे धरती का मौसम बदल जाएगा। जो काफी विनाशकारी रहेगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक एक ऐस्टरॉइड धरती के समुद्र में गिरेगा जिससे भयानक लहरें उठेंगी और वो लहरें धरती को चारों तरफ से घेर लेंगी। इन लहरों से कई देशों के डूबने का खतरा हो जाएगा।

प्राकृतिक आपदा की वजह से जंग शुरू होगी

नास्त्रेदमस के अनुसार पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और कई देशों में किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से जंग शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे। साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट होगी। फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा, जिसकी वजह से भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति पैदा होगी और दुनियाभर में भूखमरी के हालात पैदा हो जाएंगे। तकनीक मे AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला रहेगा और यह इंसान पर भारी रहेगी। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां लगभग 499 वर्ष पहले की थीं। नास्त्रेदमस की किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट