कर्नाटक की जनता ने भाजपा को प्रेम और सौहार्द का आइना दिखाया– जीतू पटवारी - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
///

कर्नाटक की जनता ने भाजपा को प्रेम और सौहार्द का आइना दिखाया– जीतू पटवारी

कर्नाटक की जनता ने भाजपा को प्रेम और सौहार्द का आइना दिखाया

भारत के कर्नाटक राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी द्वारा भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय भाजपा द्वारा नोटों के आधार पर कांग्रेस की सरकार को कर्नाटक में लूटा गया था।

देश प्रेम और सद्भावना से चलता है

पटवारी ने आगे कहा कि आज एक बार फिर से कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किया है। पटवारी ने आगे कहा कि सुबह से ही आप देख रहे हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। भाजपा द्वारा एकता और सौहार्द बिगाड़ने वाली भाजपा को जनता ने आईना दिखा दिया है कि देश प्रेम और सद्भावना से चलता है। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि किसी भी दल पर प्रतिबंध लगाना यह देश के संविधान के अनुसार होता है यदि देश में कोई भी दल अराजकता फैलाता है तो यह गैर कानूनी तरिका है।

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे काफी हद तक साफनजर आरहे है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में भी भाजपा को हार का सामना करा पड़ा। पिछले एक साल के अंदर ये दूसरा राज्य है, जिसकी सत्ता भाजपा के हाथ से कांग्रेस ने छीन ली । हालांकि इसका बड़ा सियाासी मतलब निकाला जा रहा है। जो खासतौर पर भाजपा के लिए बड़ी चिंता की बात है।