Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उज्जैन मे देवी महालक्ष्मी का एकमात्र ऐसा मंदिर, सफेद हाथी पर विराजमान हैं देवी गजलक्ष्मी

उज्जैन। धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी के पूजन पर्व दीपावली पर उज्जैन के गजलक्ष्मी मंदिरों रहेगी भक्तों की भीड़। पुजारी के अनुसार यह विश्व में एकमात्र मूर्ति है, जो सफेद हाथी पर विराजित है। प्रति शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं।

जिस प्रकार उज्जैन में 84 महादेवों का मंदिर है, उसी प्रकार 24 महादेवीयां भी हैं। यहां पर जो प्रतिमा है, वह मंत्रों पर आधारित स्थापित की गई है। मां गजलक्ष्मी का यह अनूठा मंदिर नगर के मध्य सराफा बाजार नई पेठ में स्थित है। पुरातत्ववेत्ता डॉ. वाकणकर ने इस पर शोध भी किया था। उनके अनुसार गजलक्ष्मी माता राजा विक्रमादित्य के समय की राजलक्ष्मी हैं। माता की प्रतिमा पूर्व मुखी है, संगमरमर से भी ऊंचा माने जाने वाले स्फटिक की बनी है। इसके अलवा यहां विष्णु के दशावतार की काले पाषाण पर निर्मित अद्भुत प्रतिमा भी मौजूद है। पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि दीपावली और श्राद्ध पक्ष में आने वाली हाथी अष्टमी पर इनकी विशेष पूजा होती है।

नई पेठ स्थित मां लक्ष्मी राजा विक्रमादित्य की राजलक्ष्मी कही जाती है। स्कन्द पुराण में में 24 महादेवियों का उल्लेख मिलता है। शहर के मध्य स्थित गजलक्ष्मी इन समस्त देवियों में मुख्य है। यह विश्व में एकमात्र मूर्ति है, जो हाथी पर विराजित है।


ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट