Mradhubhashi
Search
Close this search box.

एमपी विधायक ने कलेक्टर को कहा- ढोर हो क्या, बदतमीज और बेवकूफ, आंखें फूट गई क्या?

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर। उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया।

कलेक्टर ने कहा कि विधायक ने ये सब प्लानिंग के तहत किया है। उनके खिलाफ मैं FIR कराऊंगा। इसके बाद विधायक रामबाई के एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा की सीएम शिवराज देखते ही नहीं की किन किन भूतों को कलेक्टर बनाया हुआ है।

दरअसल, पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे। यहां पर बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। विधायक रामबाई को इस बात पर गुस्सा आया, तो वह उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इसके बाद कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने महिलाओं की समस्याएं बताई, तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही। कलेक्टर ने बार-बार चेक करा लेंगे जैसे शब्दों का उपयोग किया, तो विधायक भड़क गई और उन्होंने अपना आपा खोते हुए कलेक्टर के लिए ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द उपयोग किए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट